• COVID-19 TEST :निजी क्षेत्र की प्रयोगशाला में 2500 रूपए में होगी कोविड-19 की जाँच

    Covid-19-Test-Private-Labs
    एएबी समाचार । कोविड-19 की जाँच  अब निजी क्षेत्र की प्रयोगशाला  में भी कराई जा सकेगी। राज्य शासन ने आई.सी.एम.आर. द्वारा अनुमोदित निजी क्षेत्र की प्रयोगशाला  में जाँच  को अनुमति प्रदान की है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की जाँच  बढ़ाने तथा उसे गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसन्धान  परिषद्  (ICMR) द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला  से ही जाँच  कराई जायेगी। प्रत्येक जाँच के लिये अधिकतम रुपये 2500/- का भुगतान किया जायेगा। राज्य में अधिकृत दो निजी मेडिकल कॉलेज क्रमश: चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल और आर.एम. मेडिकल कॉलेज उज्जैन को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है। इनमें भी निर्धारित राशि में जाँच कराया जा सकेगा। जाँच के लिये प्राथमिकता शासकीय संस्थाओं की प्रयोगशाला  को दी जायेगी। इन प्रयोगशालाओं में जाँच  लंबित होने या नतीजे  में विलंब की स्थिति में ही निजीप्रयोगशाला  को जाँचदी जायेगी ।
       
    यह भी पढ़ें : बॉलीवुड हुआ चकरघिन्नी यक्ष सवाल पर : कब करें नईं फिल्में प्रदर्शित

    इसके अतिरिक्त, कोई भी निजी व्यक्ति आई.सी.एम.आर. द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला  पर कोविड-19 की जाँच , प्रयोगशाला  द्वारा निर्धारित दर पर करा सकता है। जाँच  पॉजिटिव आने पर संबंधित प्रयोगशाला के लिये आई.सी.एम.आर. द्वारा निर्धारित मानदंड  का पालन करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराना अनिवार्य होगा। आई.सी.एम.आर. द्वारा 23 अप्रैल को अधिकृत निजी 87 प्रयोगशालाओं  की सूची जारी की गई है। जिन अधिकृत प्रयोगशाला   के संग्रहण केन्द्र प्रदेश में हैं, वे भी यह जाँच कर सकेंगी।