• मकरोनिया -सिविल लाइन का बाज़ार हो रहा है गुलज़ार ...

    सागर शहर में व्यापारिक गतिविधियों मे काफी इजाफा होता दिख रहा है। खासतौर पर मकरोनिया उप नगरीय क्षेत्र व सिविल लाईन क्षेत्र मे लगातार नए व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल रहे हैं। जहां मकरोनिया क्षेत्र मे बड़ी- बड़ी कंपनियां व्यापारिक माॅल खोलने मे खासी रूचि ले रहीं हैं। वहीं सिविल लाईन क्षेत्र  कोचिंग संस्थान व रेस्तरां शुरू करने के लिहाज से व्यापारियों को काफी मुफीद लग रहा है। सिविल लाईन क्षेत्र मे हालांकि नव-उद्यमियों भी काफी प्रयोग कर रहे हैं। मकरोनिया मे रिलायंस व बिग बाजार के आने की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहां पहले से ही पेंटालून,बाजार इंडिया, वी-मार्ट व वी टू माॅल अच्छा व्यापार कर रहे हैं। सिविल लाईन क्षेत्र मे कुल्हड़ चाय, फूडी मोबाईल वेन,फूड मांक, सागर चाईनीज, कुबेर रेस्तरां, ंअमूल जैसी खान-पान के लिहाज से लोगों मे काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कोचिंग सस्थान मे शहर के विभिन्न इलाकों व आसपास के छोटे शहरों से आए छात्र-छात्राएं सिविल लाईन के बाजार के लिए आक्सीजन का काम कर रहे हैं।