www.allaboutbusiness.in  Bundelkhand's Business News Portal
एएबी समाचार । इस वर्ष रबी उपार्जन  में धर्म-काँटे की तौल को ही मान्यता दी गई है। प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति  निगम के प्रबंध संचालक  अभिजीत अग्रवाल ने कहा है कि उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी के दौरान तौल की शिकायतों के  शत-प्रतिशत निराकरण के लिए धर्म-काँटे की  व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 
  यह भी पढ़ें : प्रदेश के 15 लाख किसानों के बीच बंटेगे फसल बीमा के तीन हजार करोड़
प्रबंध संचालक अग्रवाल ने कहा कि रबी उपार्जन प्रक्रिया में तौल प्रक्रिया को त्रुटिरहित   बनाया गया है। परिवहन के पूर्व  उपार्जन केन्द्र के करीब के पूर्व से चिन्हांकित  धर्म-काँटे पर खाली ट्रक का वजन कराया जाएगा।  इसके लिए धर्म-काँटों पर सेतु  प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 
  
  यह भी पढ़ें : साइबर अपराधी ऐसे लगा रहे हैं भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को चूना
 खरीदी केन्द्र पर अस्थाई भंडारण से 50 किलोग्राम से बोरे को इलेक्ट्रिक काँटे से तौलकर तैयार किया जाएगा। गोदाम पर ले जाने से पूर्व परिवहनकर्ता  के प्रतिनिधि के सामने सैंपल के तौर पर कुछ बोरे तौल कर परिवहनकर्ता के सुपुर्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहनकर्ताओं को डिजिटल  परिवहन चालान, तौल विवरण के लिए दिया जाएगा। इसके बाद रबी फसलों से भरे ट्रक लोडिंग के वजन का निर्धारण धर्म-काँटे पर कराया जाएगा। धर्म-काँटे पर हुए वजन को ही अंतिम माना जाएगा।
Share To:

All About Business

Post A Comment: