एएबी समाचार / मुख्यमंत्री कमल नाथ दुबई में एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम में शामिल होंगे। फोरम का आयोजन 6 नवंबर को दुबई में शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान के संरक्षण में हो रहा है। वे संयुक्त अरब अमीरात में केबिनेट मेंबर और टॉलरेन्स मंत्री हैं। आयोजन में यूएई के आर्थिक मंत्रालय और एशिया बिजनेस लीडरशिप फोरम के बीच संयुक्त भागीदारी है।
अपने 12 वर्षों के इतिहास
में फोरम पहली बार अतिथि देश "भारत" को यह आयोजन समर्पित कर रहा है। यह
आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर, जो विश्व के लिए शांति के
और अहिंसा के प्रतीक हैं, हो रहा है। यह अवसर शेख जायद बिन सुल्तान अल
नाहयान को भी उनके 101वें जन्म-दिन पर समर्पित है।
इस फोरम में बिजनेस लीडर्स के बीच वार्तालाप होगा। बिजनेस लीडर अवार्ड दिया जाएगा और व्यापारिक नेतृत्व पत्रिका का विमोचन होगा। फोरम का संजाल संयुक्त अरब अमीरात के अलावा पूरे विश्व में फैला हुआ है जिसका संचयी राजस्व 900 बिलियन डॉलर से अधिक है।
एशियन बिजनेस फोरम लीडरशिप अवार्ड एक वैश्विक आयोजन है। इसके माध्यम से विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों और नीति निर्धारकों को एक मंच उपलब्ध कराया जाता है जहाँ उद्योग क्षेत्र में नई संभावनाओं पर विचार किया जा सके और एशिया की अर्थ-व्यवस्था की ताकत को दुनिया के सामने लाया जा सके।
एशियन बिजनेस फोरम लीडरशिप अवार्ड-2019 की थीम "परस्पर जुड़े विश्व में इनक्लूसिव लीडरशिप: सहनशीलता के माध्यम से निरंतरता और प्रगति" है।
Post A Comment: