AllAboutBusiness.in - Business News Portal


एबीबी समाचार / संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ), संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (आईटीसी) और अंतर्राष्ट्रीय कपास परामर्श समिति (आईसीएसी) के सहयोग से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) विश्व कपास दिवस  का आयोजन कर रहा है। 7-11 अक्टूबर, 2019 तक जेनेवा आयोजित होने वाले इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी करेंगी।
      बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली देशों के अनुरोध पर डब्ल्यूटीओ, 7 अक्टूबर को वर्ल्ड कॉटन डे के रूप में संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
      कपास की खेती पूरे विश्व में होती है और एक टन कपास से औसत पांच लोगों को पूरे वर्ष भर रोजगार प्राप्त होता है। कपास सूखारोधी फसल है। विश्व के केवल 2.1 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि में कपास की खेती होती है, लेकिन यह विश्व की वस्त्र जरूरतों के 27 प्रतिशत को पूरा करती है।
      वर्ल्ड कॉटन डे ऐसा अवसर प्रदान करता है जिसके तहत निजी क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकते है तथा कपास/वस्त्र संबंधी उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते है।
      विश्व के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित सूती वस्त्र फैशन का प्रदर्शन करने के लिए एक फैशन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस फैशन समारोह का फोकस अफ्रीका होगा। कपास/सूती वस्त्र पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में हथकरघा वस्त्र संवर्धन परिषद (एचईपीसी), भारतीय कपास निगम (सीसीआई), टैक्सप्रोसिल तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भी अपने स्टॉल लगाएंगे
Share To:

All About Business

Post A Comment: