• Sagar Shine In International Kudo Championship : सागर के कूडो खिलाडी सिने कलाकार अक्षय कुमार से हुए सम्मानित

    www.allaboutbusiness.in  Bundelkhand's First Business News Portal
    एएबी समाचार,सूरत। अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन इण्डिया के तत्वावधान में गुजरात के दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम सूरत में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित 11वीं अक्षय कूमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में भारत के अलावा मालदीप, श्रीलंका, भूटान, यू.एस.ए, केनाडा आदि देशों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश  के 136 खिलाड़ियों ने भाग  लिया प्रतियोगिता में मप्र के खिलाडियों ने  31 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक एवं 24 कांस्य पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता समापन पर अक्षय कुमार कूडो अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन इण्डिया के चेयरमेन व मुख्य अतिथि सिने कलाकार अक्षय कूमार विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। मंच से सम्मानित होने वाले खिलाडियों में मप्र के चार खिलाडी भी शामिल थे
    अक्षय कुमार ने कहा कि मैं चाहता हूॅ कि देश का हर व्यक्ति कूडो सीखे। कूडो सिर्फ खेल ही नहीं है यह आत्मरक्षा का साधन है साथ ही साथ शारीरिक चुस्ती   के लिये बहुत ही उपयोगी है। कूडो को भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता दे दी है। अब कूडो खिलाड़ियों को भी भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

    प्रतियोगिता में शामिल हुए सागर की खिलाडी 
    प्रतियोगिता में सागर के 40 कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं 12 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता मेें सागर के करन पटेल एवं ऋषभ पटेल को अक्षय कुमार जी ने स्टेज से सम्मानित किया। करन पटेल महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में कूडो के प्रशिक्षक हैं एवं ऋषभ पटेल उसी विद्यालय के विद्यार्थी है। यह सुखद संयोग है कि गुरू एवं शिष्य दोनों ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं अक्षय कुमार ने एक साथ दोनों को सम्मानित किया।
     प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम निम्न है:-
    स्वर्ण पदक विजेता: करन पटेल, ऋषभ पटेल, प्रियांश  मिश्रा, आदर्श ठाकुर, अपूर्व सेन, प्रिंस पटेल, शैलेन्द्र कुर्मी, अबीर अरजरिया, सपना अहिरवार, हर्षिता सोनी, रिया मेहता, माइबम सोनी देवी।
    रजत पदक विजेताः मो. सोहेल खान, हर्षित पटेल, प्रियांश  यादव,शिवांश कटारे, सक्षम जैन, अमनजीत सिंघा, नमन मिश्रा, फातिमा शेख, रिया मुदगिल। 
    कांस्य पदक विजेताः सत्या मौर्या, देवांश कृपलानी, अक्षत सेन, देवांश  साहू, प्रियंका सोलंकी, वैष्नवी ठाकुर, स्नेहा थापा, सुप्रिया कुमारी।
    हरिकांत तिवारी मप्र  टीम के कोच नियुक्त किये गये थे एवं शुभम राठौर टीम मैनेजर थे।
    प्रतियोगिता में कूडो एसोसिएशन  आफ मध्यप्रदेश  के महासचिव डा. मों ऐजाज़ खान  एवं हरिकांत तिवारी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।