*Rajesh Shrivastava
AAB NEWS/ आदतों को बेहद ताकतवर माना जाता है। वे किसी की भी जिन्दगी को बना -बिगाड़ सकतीं हैं। अंश वर्मा की पुस्तक " बेहद सफल व्यक्तियों की दस आदतें" (10 Habits Of Highly Successful People) इस बारे में व्यावहारिक सलाह देती है कि किस तरह से ऐसी आदतें अपनाई जा सकती हैं। जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की ओर ले जा सकती हैं। इस पुस्तक से 10 मुख्य सबक इस प्रकार हैं:
1. साफ़ और मकसद पूर्ण लक्ष्य तय करना
जिनके यह साफ़-साफ़ पता होता है कि वे क्या हासिल करना चाहते हैं।उन्हें लक्ष्य तय करने, उन्हें तय समय में हासिल करने और उसकी कारगर रणनीति बनाने में मदद मिलती है। यह बेहद सफल लोगों की पहली खासियत होती है।
2. समय प्रबंधन को को अहमियत देना
सफल लोग जानते हैं कि समय सबसे मूल्यवान संसाधनों में से एक है। इसे कारगर ढंग से कैसे प्रबंधित किया जाना चाहिए । वे अपने समय को कैसे,कब और कहाँ खर्च करना है, इस बारे में खूब सोच विचार कर फैसले करते हैं। यह बेहद सफल लोगों की दूसरी खासियत होती है।
3. निरंतरता और अनुशासन
काम कितना ही छोटा हो वह बड़ा बन जाता है जब उसे निरंतरता से किया जाता है। सफलता का मतलब महज बड़े विचार रखना नहीं है, बल्कि काम करना होता वह भी हर दिन और बिना रुके, निरंतरता के साथ। तभी उनसे उल्लेखनीय परिणाम सामने आते हैं। इस बात पर भरोसा बेहद सफल व्यक्तियों की तीसरी बड़ी खासियत है।
4. चुनौतियों से सबक सीखने की मानसिकता अपनाएँ
चुनौतियों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखना। क्षमताएँ बेहतर हो सकती हैं, जब लोगों में कड़ी मेहनत, लचीलापन और निरंतर सीखने की ललक होती है। इसके प्रयास उन्हें असफलताओं के बावजूद भी प्रेरित रखती हैं। यह सोच बेहद सफल व्यक्तियों की चौथी बड़ी खासियत होती है।
5. आत्म-चिंतन और खुद को जागरूक बनाये रखने का अभ्यास
खुद के कामों , फैसलों औरतरक्की पर हमेशा चिंतन करना एक अच्छी आदत होती है। सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और सुधारों को अंजाम देना सफलता पाने में अहम् भूमिका निभाती है । यह सोच "बेहद सफल व्यक्तियों की पांचवी बड़ी खासियत होती है।
6. सेहत और तंदरुस्ती को प्राथमिकता देना
अच्छी सेहत और चुस्त दिमाग से ही लंबे समय तक सफलता पाई जा सकती है। इसलिए रोज़ व्यायाम करने, समय पर सोने और अच्छा खाना खाने से ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहे। यह सफलता हासिल करने का राजमार्ग भी माना जाता है।यह आदत बेहद सफल लोगों के छठवीं बड़ी खासियत होती है ।
7. ध्यान केंद्रित रखना और व्यर्थ बातों से बचना
काम के वक्त ध्यान भटकने नहीं देना। एक समय में एक ही काम करना और फालतू की चीज़ों में समय नहीं बर्बाद नहीं करना। सफलता के लिए जरूरी सबक हैं। इन्हें जिन्दगी में जीने की आदत बना लेना सफल लोगों को खूब आता है। यह बेहद सफल लोगों के सातवीं बड़ी खासियत होती है।
8. अच्छे और सकारात्मक लोगों से संबंध बनाएं
अच्छे लोगों से जुड़ना जिन्दगी में सफल होने के लिए बेहद जरूरी है। सफल लोग हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो उन्हें प्रेरणा देते हैं, सहयोग करते हैं और आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। यह बेहद सफल लोगों के आठवीं बड़ी खासियत होती है।
9. सोच-समझकर जोखिम उठाना
सफलता पाने के लिए कभी-कभी रिस्क लेना जरूरी होता है। अपने आराम के दायरे से बाहर निकलकर ऐसा किया जा सकता है, सोच-समझकर और आगे के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए फैसले लेना भी जिन्दगी में सफल होने के लिए अहम् होता है।ऐसा करना बेहद सफल लोगों के नवमी बड़ी खासियत होती है।
10. आभार और सकारात्मक सोच रखना
सफल लोग हमेशा धन्यवाद देने और सकारात्मक सोच को अपनाते हैं। वे हर हाल में अच्छे पहलू पर ध्यान देते हैं और इसी सोच से उन्हें नए मौके और सफलता मिलती है।यह बेहद सफल लोगों के दसवीं बड़ी खासियत होती है।