Hello Sikkim, Indian Navy
AAB NEWS/ दूरदराज के क्षेत्रों के विकास के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण को जारी रखते हुए, भारतीय नौसेना ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संपर्क को मजबूत बनाने के लिए एक बहुआयामी आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। एक मोटर कार अभियान, खमरी मो सिक्किम (हैलो सिक्किम) का 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 23 तक लोनावाला, महाराष्ट्र में आईएनएस शिवाजी से सिक्किम तक आयोजित किया जा रहा है।
6500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह रैली कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इस टीम में महिला अधिकारियों और एनडब्ल्यूडब्ल्यूए सदस्यों सहित नौसेना कर्मी शामिल हैं जो 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन कर रही हैं।' इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्षा सेवाओं में सिक्किम के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, इस क्षेत्र में समुद्री जागरूकता को बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण को मजबूत बनाना है।
20SI.png)
JS5Z.jpg)
0HRZ.jpg)
*;***.*
Post A Comment: