www.allaboutbusiness.in  Bundelkhand's Business News Portal
एएबी समाचार । देश में रबी मौसम में 27 दिसंबर, 2019 तक कुल 571.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई की गई है जो पिछले साल की इसी अवधि में 536.35 लाख हेक्टेयर था। इस साल 35.9 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई हुई। रबी फसल बोने वाले लगभग सभी राज्यों में मिट्टी की नमी में सुधार के साथ रबी फसलों की बुआई में तेजी आई है।
राज्यों से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार 297.02 लाख हेक्टेयर में गेहूँ, 13.90 लाख हेक्टेयर में धान, 140.13 लाख हेक्टेयर में दलहन, 46.66 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज और 74.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की की बुआई/रोपाई की गई है।
रबी फसलों के इस साल अब तक और पिछले साल के बुआई क्षेत्र इस प्रकार हैं:

 (बुआई क्षेत्र लाख हेक्टेयर में)
फसलें
2019-20 का बुआई क्षेत्र
2018-19 का बुआई क्षेत्र
गेहूं
297.02
270.75
धान
13.90
11.93
दलहन
140.13
136.83
मोटे अनाज
46.66
42.12
तिलहन
74.12
74.72
कुल फसल
571.84
536.35

Share To:

All About Business

Post A Comment: